रियासत ब्रिटिश राज के दौरान हिन्दुस्तान में हिन्दू राजा-महाराजाओं व मुस्लिम
शासकों जिन्हें आम बोलचाल की भाषा में नवाब कहा जाता था, के स्वामित्व में
स्वतन्त्र इकाइयों को कहा जाता था। भारत 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश आधिपत्य से
मुक्त हुआ। इससे पहले जब यहाँ की पूरी केन्द्रीय शासन व्यवस्था ब्रिटिश शासन के
अधीन थी उस समय भी ऐसी बहुत सी इकाइयाँ अथवा क्षेत्र स्वतन्त्र रूप से स्थानीय
राजाओं व नवाबों के अधीन थीं। उस समय इन क्षेत्रों को रियासत कहा जाता था। 15
अगस्त, 1947 को स्वतन्त्रता से पूर्व भारत में 565 रियासतें थीं। इनमें से 14
रियासतें छत्तीसगढ़ में थी।
छत्तीसगढ़ के 14 रियासतें इस प्रकार से थी -
मूलतः शामिल 9 रियासतें
1.
बस्तर रियासत
7.
सक्ती रियासत
1905 में शामिल 5 रियासतें
5.
जशपुर रियासत
'अधिमिलन की नीति' पर हस्ताक्षर
भारत सरकार द्वारा रियासतों को भारत संघ में विलय हेतु अधिमिलन पत्र पर हस्ताक्षर
कर प्रारूप तैयार किया जिसके अनुसार रियासतों को विदेशी मामले, रक्षा व यातायात
तीन महत्वपूर्ण विषयों पर भारत संघ में अधिमिलन स्वीकार करना था और इस प्रवेश
अनुबंध पत्र में भारतीय संघ में प्रवेश के इच्छुक रियासतों को हस्ताक्षर करना था।
छत्तीसगढ़ में अधिमिलन पत्र में हस्ताक्षर हेतु 1 अगस्त, 1947 को राजकुमार कॉलेज
रायपुर में रियासतों के प्रधानों की बैठक संपन्न हुई जिसमें बस्तर रियासत के
प्रमुख शामिल नहीं हुए। 15 अगस्त 1947 को भारतीय रियासत विभाग द्वारा छत्तीसगढ़
के 14 सामंतीय रियासतों को प्रवेश अनुबंध पत्र एवं यथास्थिति समझौते की प्रति डाक
द्वारा भेजी गई। छत्तीसगढ़ की रियासतों में खैरागढ़ पहली रियासत थी, जिसने भारत
संघ में प्रवेश की स्वीकृति प्रदान की। छत्तीसगढ़ की सभी 14 रियासतों ने अनुबंध
पत्र पर हस्ताक्षर कर भारत संघ में प्रवेश ले लिया था। छत्तीसगढ़ के रियासतों ने
निम्नलिखित तिथि क्रम में अधिमिलन पत्र पर हस्ताक्षर किया जिनका विवरण
निम्नानुसार है।
अधिमिलन की नीति पर हस्ताक्षर की तिथि
अधिमिलन की नीति पर हस्ताक्षर की तिथि एवं नाम
हस्ताक्षर तिथि
|
रियासतों के नाम
|
05 अगस्त 1947
|
खैरागढ़ रियासत
|
07 अगस्त 1947
|
कोरिया रियासत
|
09 अगस्त 1947
|
सरगुजा रियासत
|
11 अगस्त 1947
|
रायगढ़ रियासत, कांकेर रियासत
|
15 अगस्त 1947 के पूर्व
|
चांगभखार रियासत, सारंगढ़ रियासत, कवर्धा रियासत, छुईखदान रियासत,
उदयपुर रियासत, बस्तर रियासत, सक्ती रियासत
|
22 अगस्त 1947
|
नांदगांव रियासत
|
01 सितंबर 1947
|
जशपुर रियासत
|
0 Comments