संस्थापक - हरि व गुजर नामक दो भाइयों ने
राजवंश - राजगोंड़
विशेष - 14 रियासतों में यह सबसे छोटी रियासत थी।
सक्ती रियासत के प्रमुख शासक -
कलंदर सिंह
• ये सक्ती रियासत के द्वितीय शाखा के प्रथम शासक थे।
• कलंदर सिंह रायगढ़ रियासत के शासक देवनाथ सिंह के समकालीन थे।
रणजीत सिंह
• 1865 ई. में सनद प्राप्ति के पश्चात रणजीत सिंह को सामंतीय शासक के रूप में मान्यता प्रदान की गई।
रूपनारायण सिंह
• 1862 में प्रशासन में अव्यवस्था फैल जाने के कारण रूपनारायण सिंह पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
लीलाधर सिंह
• इस रियासत के राजा लीलाधर सिंह को ब्रिटिश सरकार ने 3 जून, 1929 में "राजा बहादुर" की उपाधि प्रदान की।
• इनकी कार्य कुशलता के कारण ब्रिटिश सरकार ने इन्हें फांसी की सजा देने का अधिकार प्रदान किया।
• राजा लीलाधर के शासन काल में सक्ती रियासत का भारत संघ में विलय हो गया।
0 Comments